Visitors have accessed this post 410 times.

बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं। इस कपल की शादी को लेकर कई अफवाहें भी सामने आ चुकी हैं और हो भी क्यों ना आज के समय में दोनों ही बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। इन्हीं अफवाहों के बीच दीपिका-रणवीर के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह कपल इटली या बैंगलौर में शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं सुनने में तो ये भी आ रहा है कि शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से बैंगलौर-इटली दोनों ही जगह हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की डेट भी फाइनल हो गई है। मुहुर्त और दोनों के परिवार के हिसाब से दोनों की शादी इसी साल 10 नवंबर को हो सकती है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि दोनों का रोका पहले ही हो चुका है और शादी की डेट भी कुछ ही दिन पहले फाइनल हुई है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों के परिवार वालें उदयपुर में शादी कराना चाहते थे लेकिन किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो सका। माना जा रहा है कि विराट और अनुष्का की तरह यह कपल भी दो अलग-अलग जगहों पर सेरेमनी की तैयारी कर रहा है। सूत्रों का यह भी दावा है कि मुंबई में रिसेप्शन पार्टी के लिए होटल तय कर लिया गया है। हालांकि इस बारे में दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में दोनों की शादी लंदन में होने की खबरें आईं थी। रिपोर्टे्स की मानें तो दीपिका के रणवीर की मां के साथ लंदन की शॉपिंग की खबरें भी थीं। इसके अलावा जब रणवीर और दीपिका श्रीलंका में थे तब दोनों के परिवार ने वहीं पर रोका सेरेमनी की रस्म पूरी कर ली थी। वहीं इनके फिल्मी करियर की बात करें तो दोनों एक साथ तीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

Input riya

यह भी देखे : फिल्म एक्टर एवं डायरेक्टर राजा राणा से खास मुलाकात

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp