Visitors have accessed this post 857 times.
सिकंदराराऊ : क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली से चिंतागढ़ी सड़क का सोमवार को लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग का निर्माण मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कराया गया है । जिसको 91 लाख 40 हजार की लागत से तैयार किया गया है। शासन की मंशा है कि हर गांव में पक्की सड़को का छाल बिछाया जाए । जिसके अंतर्गत सड़को का निर्माण तेजी के साथ कराया जा रहा है। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक का फूल मालाएँ पहनाकर एवं शॉल उढ़ाकर जोशीला स्वागत किया। इस मौके पर ओजवीर राणा , देवेंद्र सिसोदिया ,अर्जुन सिंह ,तरुण प्रताप सिंह राणा , बसंत लाल , सत्यवीर सिंह , हरिओम परमार , नीरज प्रताप सिंह , अमित राणा , आदि लोग मौजूद थे।
input : अनूप शर्मा
यह भी देखे : 2021 का राशिफल
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










