Visitors have accessed this post 1398 times.
सिकंदराराऊ : ग्राम पंचायत खेड़िया खुर्द में सार्वजिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। किन्तु निर्माण कार्य अपूर्ण होने के चलते शौचालय ग्रामीणों को सफेद हाथी के रूप में चिढ़ाते हुए नजर आ रहे है। ग्रामीणों ने शौचालयों का निर्माण कराने की मांग की है।
खुले में शौच को न जाए कोई ,इसी के चलते शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है । किन्तु ग्राम पंचायत खेड़िया खुर्द में शौचालयों का अभी तक निर्माण पूर्ण नही हुआ है। शौचालयों का निर्माण पूर्ण न होने से ग्रामीणों को खुले में मजबूरन शौच करने को जाना पड़ रहा है।ग्रामीणों द्वारा कई बार शौचालय के निर्माण पूर्ण कराने के लिए ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया। बाबजूद इसके शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण नही हुआ । शौचालय की बेल्डिंग ग्रामीणों को चिड़ा रही है। शौचालय का निर्माण अपूर्ण होने से ग्रामीण बेहद परेशान है।
input : अनूप शर्मा

यह भी देखे : 2021 का राशिफल
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










