Visitors have accessed this post 1041 times.
सिकंदराराऊ : नगर में चरमरा रही विद्युत व्यवस्था एवं जर्जर लटके तारों को बदलने को लेकर उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा एसडीओ देवेंद्र कुमार को एक ज्ञापन सौपा ।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज पंडित ने सौपे ज्ञापन में कहा है कि इस समय नगर की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। जिससे लघु उद्योग बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं । वही नगर में चारों ओर जर्जर लटके तार हादसों को न्योता दे रहे हैं । इन जर्जर लटके तारों से आए दिन शॉर्ट सर्किट का लोगों को शिकार होना पड़ता है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। इस मौके पर राजेंद्र वार्ष्णेय अतुल अग्रवाल , कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय, राज पंडित ,सुरेंद्र सिंह सिसौदिया , उमैर बेग आदि लोग मौजूद थे ।
INPUT – अनूप शर्मा

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp









