Visitors have accessed this post 471 times.

मुंबई :- बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में एक क्यूट बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं। लंबे वक्त से फैंस अनुष्का-विराट की नन्ही बिटिया की झलक देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। तो वहीं, विरुष्का के बेटी के नाम को लेकर भी फैंस तरह-तरह के प्रयास  लगा रहे थे। अब फैंस की एक्साइटमेंट को खत्म करते हुए अनुष्का और विराट कोहली ने अपने बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है। बेटी के नाम का ऐलान अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके किया है। इस पोस्ट में अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली झलक भी दिखा दी है। नन्ही ‘वामिका’ को अनुष्का ने अपनी गोद में लिया हुआ है। जबकि विराट कोहली बेहद प्यार से अपने जिगर के टुकड़े को निहार रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अनुष्का ने अपनी खुशी भी ज़ाहिर की है। उन्होने अपने नोट में लिखा है “हम अपनी जिंदगी में बेहद प्यार के साथ रह रहे थे, लेकिन छोटी सी वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचा दिया है! आँसू, हँसी, चिंता, आनंद – भावनाएँ जो कभी-कभी कुछ मिनटों में अनुभव होती हैं! आप सभी को आपकी बधाईयों, प्रार्थनाओं और गुड एनर्जी के लिए धन्यवाद,अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी का नाम मां दुर्गा के नाम पर रखा है। ‘वामिका’ मां दुर्गा के नामों में से एक नाम है।

इनपुट :- ब्रजमोहन ठेनुआ

यह भी पढ़े : अगर आप हेल्दी रहना चाहते है तो अपनाएं यह टिप्स

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप 

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp