Visitors have accessed this post 713 times.

सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के गांव टोली निवासी एक आरोपी काफी समय से न्यायालय से वांछित चल रहा है। उक्त आरोपी के हाजिर न होने पर थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर पुलिस ने आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है ।
थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर के एसएसआई माधव सिंह ने बताया कि गांव टोली निवासी राहुल कुमार पुत्र कुँवरपाल सिंह काफी समय से न्यायालय से एनडीपीएस के मामले में गैरहाजिर चल रहा है । आरोपी के न्यायालय में हाजिर न होने के चलते हुए न्यायालय द्वारा उसकी कुर्की के वारंट जारी किए गए है। पुलिस ने आरोपी के गांव में मुनादी कराने के बाद उसके घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है।

input : अनूप शर्मा

यह भी देखे : जब किसी इंसान की एकदम से मृत्यु होती है तो उसकी प्रक्रिया किस प्रकार होती है

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp