Visitors have accessed this post 937 times.
अक्रूर विद्यालय सासनी में आरएसएस की नई शाखा अक्रूर शाखा की शुरूआत की गई। जिसमें दस वर्ष से अठारह वर्ष तक के बच्चों को आरएसएस और लगने वाली शखा क बारे में बताया गया।
इतवार को शाखा का शुभारंभ करते हुए शाखा प्रमुख हर्षित वाष्र्णेय ने बताया कि सुबह या शाम के समय एक घंटे के लिये स्वयंसेवकों का परस्पर मिलन होता है। वस्तुत शाखा ही तो संघ की बुनियाद है। जिसके ऊपर आज यह इतना विशाल संगठन खड़ा हुआ है। शाखा की सामान्य गतिविधियों में खेल, योग, वंदना, और भारत एवं विश्व के सांस्कृतिक पहलुओं पर बौद्धिक चर्चा-परिचर्चा शामिल है। उन्होंने बताया कि यह शाखा विद्यालय प्रांगण में प्रतिदिन लगाई जाएगी। इस दौरान कुटुंब प्रबोधन संयोजक अनिल मिश्रा, योगा प्रमुख श्री उमेश दीपक वाष्र्णेय, और दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद रहे।
INPUT – Avid Hussain

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp









