Visitors have accessed this post 1519 times.

21 जून को शादी के बंधन में बंधे रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला मुंबई लौट आए हैं। जहां वो मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। रिसेप्शन के बाद ये दोनों ही एक्टर हनीमून नहीं बल्कि काम पर लौट जाएंगे।

जी हां, वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बातचीत करते हुए रुबीना ने बताया कि फिलहाल हनीमून का कोई प्लान नहीं है। हम दोनों को अभी काफी काम खत्म करना है उसके बाद ही हम हॉलिडे के बारे में सोच सकते हैं।

गौरतलब है कि दोनों की पहली मुलाकात 2015 में मुंबई में एक दोस्त के घर पर हुई थी। जहां रुबीना और अभिनव गणपति पूजन के लिए आए हुए थे। यही से दोनों एक दूसरे के करीब आए और बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस साल की शुरुआत में दोनों ने शादी का ऐलान कर दिया था।

Input riya

यह भी पढ़े:

टीवी पर लौटेंगी ‘सिमर’, इस बार दिखेगी ‘कयामत की रात’ सीरियल मै