Visitors have accessed this post 670 times.

सासनी : गांव ठाकुर नगला की बिटिया का पी.सी.एस 2020 बैच में 54 वी रैंक नायब तहसीलदार के पद के लिए दाबेदारी हासिल करने के बाद गांव में उसका जोशीला स्वागत किया गया। वहीं सोमवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा जोशीला स्वागत किया गया।
सोमवार को गांव का नाम रोशन करने वाली बिटया का गांव नगला ठाकुर के प्राथमिक विद्यालय की पूर्व छात्रा उर्वशी सेंगर का पुष्पहार पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर जोशीला स्वगात किया गया। शिक्षिकाओं ने बताया कि उर्वसी ने वर्ष 1999 में कक्षा 5 उत्तीर्ण की तथा 2021 में पी सी एस परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय तथा गाँव के साथ अपने गुरूजनों का भी नाम रोशन किया है। उर्वसी क्षेत्र के लिए एक नई पे्ररणा के रूप में निखर कर आई है। स्वागत करने वालों में अशोक कुमार, जसवंत सिंह, यशपाल सिंह, रिंकू, राजेंद्र सिंह, नाहर सिंह, नरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सतीश सिंह, कर्मेंद्र सिंह, सतीश कुमार, अर्जुन सिंह प्रधान, माननीय नरेंद्र सिंह, पवन कुमार, हरि सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

इनपुट : आविद हुसैन

यह भी पढ़े : Tha most Amazing tourist places in tha world

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp