Visitors have accessed this post 803 times.
सासनी : जीएसटी के प्रावधानों को लेकर व्यापारिक संगठन द कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने 26 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। मगर, सासनी के बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को खोल और लोगों ने सामान खरीदा। बता दें कि शुक्रवार दिनांक 26 फरवरी को कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने वस्तु एवं सेवा कर के प्रावधानों की समीक्षा को लेकर भारत बंद का आह्वान किया था। मगर, इस बंद का सासनी में कोई असर नहीं रहा। व्यापारियों में भी बंद को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई गई। लोग भी सामान्य तरह से बाजार में पहुंचे और सामान की खरीददारी की। शुक्रवार को मुख्य बाजार गांधी चैक, अयोध्या चैक, जीन, कमला बाजार, भार्गव मार्केट, विष्णुपुरी, ठंडी सडक पर सभी बाजार सुबह से खुलना शुरू हो गए । व्यापार मंडल ने भी भारत बंद के अव्हान पर कोई गौर नहीं किया। लोगों ने आम दिनों की तरह बाजार में खरीददारी की।
इनपुट :- आविद हुसैन
यह भी देखे : हाथरस का सबसे ज्यादा वैरायटी वाला इलैक्ट्रोनिक गुड्स स्टोर
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










