Visitors have accessed this post 586 times.
सासनी : गांव नौजरपुर में किसान हत्याकांड में पुलिस के द्वारा विपक्षी दलों के राजनेताओं पर कडी नजर रखी जा रही है। जिससे कोई बवाल पैदा न हो जाए।
बता दें कि सासनी के गांव नौजरपुर में किसान अमरीश की हत्या के बाद गांव में राजनेताओं का आना जाना शुरू हो गया है। राजनेता मृतक के शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए उचित दंडात्मक कार्रवाई कराने की बात कहर रहे है। वहीं हत्याकांड को लेकर खुफिया तंत्र और स्थानीय प्रशासन बेहद सतर्क है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने काफी हद तक डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है। फिर भी प्रशासन नहीं चाहता कि प्रकरण को लेकर किसी प्रकार माहौल बिगड न जाए। इसे लेकर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विपक्ष के नेताओं पर खुफिया निगाह रखी जा रही है। और यह भी देखा जा रहा है कि इस प्रकरण को लेकर किसी बड़े नेता का यहां आने का कोई कार्यक्रम तो नहीं बन रहा है। इसके लिए गांव में पुलिस को तैनात किया गया हैं वहीं खुफिया एजेंसी सतर्कता रखे हुए है |
INPUT – Avid Hussain

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp









