Visitors have accessed this post 902 times.

सासनी : वार्ड नंबर नौ संयोजक ठाकुर शैलेश तोमर एवं त्रिस्तरीय चुनाव ब्लॉक संयोजक कन्हैया सिंह तोमर, पूर्व अध्यक्ष जीतू तोमर के साथ गांव सिंघर्र में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।
इतवार को आहूत बैठक में होने वाली ग्राम चैपाल की तिथि पर चर्चा की गई। बैठक में त्रिस्तरीय चुनावों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश और नीति सबका साथ सबका विकास है। सरकार की नीतियों के सामने विपक्ष बौखला रहा है और उल्टी सीधी बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर हाल में गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा से जोडना है और भाजपा को पहले से भी मजबूत बनाना है। बैठक में वार्ड नंबर आठ नौ दस ग्यारह हेतु अनुसूचित जाति के भाजपा कार्यकर्ताओं से जल्द से जल्द आवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया सभी आवेदन ब्लॉक के संयोजक कुमार कन्हैया सिंह तोमर जी के पास अपने अपने बायोडाटा के साथ जमा करने की अपील बैठक में की गई। इस दौरान धर्मपाल सिंह, रामेश्वर शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, योगेंद्र तोमर, पूरन सिंह तोमर, जगबीर सिंह, कोमल सिंह, अनिल सोलंकी, अमित ठाकुर, बृजेश दीक्षित, राज कुमार सोलंकी, आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp