Visitors have accessed this post 974 times.
मुरसान : कोतवाली मुरसान पुलिस ने एक इनामी अभ्युक्त को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार चलाये जा रहे इनामी वांछित अपराधियों की धड़पकड़ हेतु अभियान के क्रम में थाना जालुपूरा जनपद जयपुर राजस्थान के एक हजार के इनामी अभ्युक्त को गिरफ्तार किया है । मुरसान पुलिस ने इनामी अभ्युक्त के पास से एक तमंचा दो कारतूस बरामद किए हैं । गिरफ्तार किए गए अभ्युक्त का नाम पुष्पी उर्फ पुष्पेंद्र पुत्र राधेश्याम है जो कि गांव सुरतिया थाना मुरसान का रहने वाला है । पुलिस ने अभ्युक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है ।
input: brij mohan
यह भी देखे : दुनिया के 5 अनोखे पंछी जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखा होगा
अपने :क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp









