Visitors have accessed this post 710 times.

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सासनी के कार्रकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राधेश्याम सरस्वती विद्या मंदिर चैराहा पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमंे पदाधिकारियों ने होली की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली का त्योहार भारत में फाल्गुन महीने के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह रंगों और खुशियों का त्योहार है। इस दिन सभी लोगों को सारे गिले-शिकवे मिटाकर दोस्ती कर एक नई शुरुआत करनी चाहिए, यही इस त्योहार का उद्देश्य भी है। अहंकार पर आस्था और विश्वास की जीत के कारण यह त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान अनिल शर्मा, अभिषेक शर्मा, अंशुल कुशवाहा, रोहित माहौर, दीपेश गुप्ता, दीपेश वर्मा, अर्चित गौतम, दीक्षा कुशवाह, लव उपाध्याय, अभि त्रिवेदी, लक्ष्य, समीर हुसैन, मनीष, आदित्य, गोपाल शर्मा, विनीत, प्रशांत वर्मा, अभिषेक वर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

INPUT – Lokendra

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp