Visitors have accessed this post 1375 times.

देशभर में कोरोना वायरस महामारी ने एक बार फिर त्राहीमाम मचा दिया है। कई राज्यों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने आदेश दिया है कि राज्य में सभी स्कूलों को अभी कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय एवं निजी विद्यालयों को 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में इन विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बंद रहेगा, जबकि शिक्षक प्रशासनिक कार्यों के लिए स्कूल आते रहेंगे। इससे पहले राज्य सरकार ने 4 अप्रैल तक के लिए कक्षा आठ तक के स्‍कूल बंद कर दिए थे।

इनपुट : सपना सक्सेना

यह भी पढ़े : इन पौधों को घर में लगाने से नहीं आएंगे मच्छर

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp