Visitors have accessed this post 884 times.
सासनी : खण्ड के निधि संग्रह अभियान टोली के सदस्यों ने अभियान की सफलता हासिल करने के बाद अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और करीब एक माह बाद लौटकर सासनी आए।
मंगलवार को सफलता हासिल करने के बाद लौटे श्रीराम दूतों ने बताया कि उन्होंने निधि संग्रह में काफी सफलता प्राप्त की है। जिसे लेकर वह गत माह श्री अयोध्याजी गये और वहां जाकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लिया। अब रामदूत अयोध्या का प्रसाद अधिक से अधिक परिवारों में पहुंचाने का प्रयास करेंगे अयोध्या प्रवास के दौरान प्रवीण वर्मा, अनिल गुप्ता ,सुखवीर, राजीव, रामबाबू, सुशील, कपिल, रविकांत जी, रवि, तरुण, राजू सहित तमाम रामदूत रहे।
इनपुट : आविद हुसैन
यह भी पढ़े : किस आधार पर बनाया गया भारत का कानून
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










