Visitors have accessed this post 384 times.

सासनी : भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीओ ने सासनी कोतवाली चैराहा स्थित श्री राधेश्याम स्वर्णकार स्वरस्वती विद्या मंदिर मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में पदाधिकारियो ने होली की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली का त्योहार भारत में फाल्गुन महीने के पूर्णमा के दिन मनाया जाता है। यह रंगों और खुशियों का त्योहार है। इस दिन सभी लोगो को सारे गले शिकवों मिटाकर मैत्रीयता कर एक नई शुरुआत करनी चाहिए। यही इस त्योहार का मुख्य उद्देश्य भी है। अहंकार पर आस्था और विस्वास की जीत के कारण यह त्योहार मनाया जाता है।व सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाये भी दी। बाद में परिषद सासनी के पदाधिकारियांे द्वारा आगरा अलीगढ़ रोड स्तिथ शहीद पार्क में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के पास मोमबत्ती जलाकर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के धुर नक्सल प्रभवित तरेंम थाना क्षेत्र के जोननागुड़ा के जंगल में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को नमन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके घायल साथियों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की गयी। इस मौके पर भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा जी ने कहा देश वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा इस दौरान अनिल शर्मा , अभिषेक शर्मा, अंशुल कुशवाह, अर्चित गौतम, वर्मा, अभिषेक वर्मा, मुस्कान उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

इनपुट : आविद हुसैन

यह भी पढ़े : किस आधार पर बनाया गया भारत का कानून 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp

new water park