Visitors have accessed this post 1964 times.
सासनी : अभी कोरोना वायरस रूकने का नाम नहीं ले रहा है। गांव बांधनू में चार लोगों के कोरोना पाॅजिटिव की खबर आने पर प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग अफसरों में खलबली मच गई। आनन-फानन में टीम भेजकर गांव में अन्य लोगों की कोरोना की जांच कराई गई। और गांव को सेनेटाइज करते हुए हाॅटस्पाॅट धोषित किया गया।
बता दें कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वास्थ्य जांच के तहत जब स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव बांधनू पहंुची तो वहां कोरोना वायरस की भी जांच कीगई। जिसमें चार लेागों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने की पुष्टि हुई तो प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग अफसरों में खलबली मच गई। आनन-फानन में गांव को हाॅटस्पाॅट घोषित करते हुए सेनेटाईज किया गया और कोरोना पाॅजिटिव आए चारों लोगों को होम कोरोंटीन किया गया। कोरोना पाॅजिटिव की खबर से गांव में सन्नाटा पसर गया और लोग भी घरों में बंद हो गये। फिलहाल गांव में प्रशासनिक अफसरों और स्वास्थ्य विभाग की टीम डेरा जमाए हुए है। जिससे कोई अन्य व्यक्ति पाॅजिटिव की श्रेणी में आए तो उसे भी कोरोंटीन किया जा सके और उपचार के लिए जिला कोरोंटीन सेंटर या अलीगढ भेजा जाए। जांच में एक 70 वर्षीय वृद्ध तथा एक 72 वर्षीय वृद्ध के साथ एक 52 वर्षीय महिला, तथा एक 25 वर्षीय युवती कोरोना पाॅजिटिव पाए गये है। स्वास्थ्य जांच टीम के साथ कोरोना जांच टीम में एलए कैलाश चंद्र, ओमप्रकाश, अंशुल, श्याम मोहन, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
इनपुट : आविद हुसैन
यह भी पढ़े : किस आधार पर बनाया गया भारत का कानून
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










