Visitors have accessed this post 1105 times.

सासनी : बैंक का समय 10 बजे से 2 बजे तक का होने के कारण बैंकों में लेनदेन करने वालों की भारी भीड़ रहने लगी है। तो उसी के चलते बैंक में प्रत्येक पांच व्यक्तियों को ही बैंक के अंदर लिया जाता है। जब पांच लोगों का बैंक कार्य समाप्त हो जाता है तो उसके बाद और पांच व्यक्तियों को बुला लिया जाता है। लेकिन बैंक में आने वाले लोगों की बैंक के गेट के बाहर भीड़ लगी रहती है। और बाहर खड़े होने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाते हैं। शायद बैंक में लेन देन करने आए लोग यह भूल जाते हैं कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी भी चल रही है। जिससे हमें बचाव करना है और सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का का भी ध्यान रखना है।

इनपुट : आविद हुसैन

यह भी देखे : जाने अक्षय के डेब्यू के वक्त कितनी साल की थी यह एक्ट्रेस

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp

sasni new wave