Visitors have accessed this post 1369 times.

बिहार के वैशाली जिले के राजापाकड़ के एक अस्पताल में मरीजों का हाल जानने पहुंची कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी की हनक देखने को मिली। महिला विधायक कुर्सी के लिए डॉक्टर से उलझ पड़ीं।

कोरोनाकाल में लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। लोगों के लिए अपनी जान बचा पाना मुश्किल हो रहा है। ऊपर से लचर स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। ऐसे संकट काल में भी राजनेता अपनी ठसक दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार के वैशाली जिले के राजापाकड़ के एक अस्पताल का है। यहां कांग्रेस की महिला विधायक मरीजों का हाल जानने के लिए पहुंची। अस्पताल पहुंचते ही विधायक साहिबा सीधे प्रभारी डॉक्टर के चेंबर में चली गईं। डॉक्टर ने अपने सामने वाली कुर्सी पर बैठने के लिए कहा। विधायक साहिबा ने डॉक्टर को अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए कहा तो डॉक्टर ने इनकार कर दिया। जब महिला विधायक से झगडे के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने अपनी कुर्सी न देकर उनकी बेज्जती की है और प्रोटोकॉल का उल्लघंन किया है।

इनपुट : बिहार डेस्क