Visitors have accessed this post 316 times.

सासनी :  महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला इकाई की घोषणा की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी में प्राथमिक विद्यालय परसारा की रश्मि शर्मा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय लुहेटा खुर्द की प्रियंका यादव को संघ ने जिला महामंत्री मनोनीत करने की घोषणा की है। प्रदेश स्तर पर संघ का नेतृत्व सुलोचना मौर्य कर रही हैं। वर्तमान में सभी जनपदों में महिला शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन गतिमान है। सुलोचना मौर्य ने दोनों पदाधिकारियों के नाम की घोषणा करते हुए जनपद की सभी महिला शिक्षक कर्मी, अनुदेशक, शिक्षा मित्र की समस्याओं के निराकरण के लिए कर्मठता पूर्वक कार्य करने पर बल दिया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के सहयोग से महिला शिक्षकों की आवाज को बुलंद किया जाएगा और शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा जो जिम्मेदारी हमें मिली है उसे ईमानदारी से निभाएंगे। रश्मि शर्मा और प्रियंका यादव के पदाधिकारी बनने पर सासनी विज्ञान क्लब की सह समन्वयक डॉ सतना एवं प्रियंका गुप्ता, चारु अग्रवाल, प्रियंका वार्ष्णेय, नेहा गुप्ता, सुनयना जयसवाल, लता शर्मा, सपना तीवारी, ममता भारती, अंजू गुप्ता आदि ने उन्हें बधाई दी।

 

इनपुट : आविद हुसैन

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave