Visitors have accessed this post 864 times.
चंदपा : कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। जिसमें पथराव के साथ-साथ फायरिंग भी हुई। घटना की सूचना कोतवाली चंदपा पुलिस को मिली कोतवाली चंदपा प्रभारी नीतावीर सिंह मौके पर पहुँच गई । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने मामले को संज्ञान लिया। वही ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग की गई थी जिसका एक वीडियो भी बनाया गया है। उस वीडियो में दबंग लोग पथराव कर रहे हैं। वहीं एक युवक तमंचे से निशाना लगाकर फायरिंग करता नजर आ रहा है। जब वीडियो कोतवाली निरीक्षक नीता सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए तमंचे सहित युवक को किया गिरफ्तार कर लिया है ।
इनपुट :- शिवम जादौन
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









