Visitors have accessed this post 1076 times.
सासनी में ब्लॉक प्रमुख के पद पर दो प्रत्याशी का मतदान सुबह 11 बजे से शुरू हो गया। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने मत का प्रयोग कर मतदान कर रहे हैं।मतदान पूर्ण होने के बाद आज ही मतगणना हो जाएगी। जिसमें तय होगा कि ब्लॉक प्रमुखी का सेहरा किसके सर सजेगा।बता दें कि सासनी में ब्लॉक प्रमुखी के लिया दो दावेदार हैं। जिसमें एक भाजपा विधायक हरिशंकर माहौर की पुत्रवधू प्रतिभा कमल माहौर हैं। जोकि बीजेपी से ब्लॉक प्रमुखी के लिए दावेदार हैं। वहीं दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी आशा देवी हैं। मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए तहसील के आसपास वेरिकेटिंग भी कर दी गई है।

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









