Visitors have accessed this post 1009 times.
चंदपा : हाथरस बहुचर्चित बिटिया प्रकरण मैं सीआरपीएफ रामपुर की 239 वीं बटालियन चंदपा क्षेत्र कें एक गांव में पीड़ित परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है। सीआरपीएफ में अपना कैंप कार्यालय रोहोई स्थित एक विद्यालय में बनाया हुआ है। वही आज मंगलवार को सीआरपीएफ के 82 वें स्थापना दिवस पर रोहोई स्थित कैंप कार्यालय पर अखंड रामायण का पाठ हो रहा है। जिसमें बढ़-चढ़कर ग्रामीण व सीआरपीएफ जवान पाठ का आनंद ले रहे हैं। वहीं सभी लोगों नें सीआरपीएफ के स्थापना दिवस के मौके पर अर्धसैनिक बल को शुभकामनाएं दीं। बता दें 27 जुलाई 1939 को सीआरपीएफ की स्थापना हुई थी और देखते ही देखते सीआरपीएफ देश की सुरक्षा का प्रमुख बल बन गया। नक्सली से नागरिकों को मुक्त करना है या फिर देश का कोई भी क्षेत्र इतना अशांत हो जाता है कि वहां की स्थिति संभालने की जिम्मेदारी सीआरपीएफ को दे दी जाती है। जम्मू कश्मीर से लेकर देश के किसी भी हिस्से की सुरक्षा करते हुए आपको केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मुस्तैद जवान दिख जायेंगे। इसी क्रम में आज रोहोई स्थित कैंप कार्यालय पर सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर अखंड रामायण का पाठ कराया जा रहा है।
इनपुट : शिवम जादौन
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
http://is.gd/ApbsnE
![]()









