Visitors have accessed this post 754 times.
मुरसान : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन अग्रवालों का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र संगठन है । सम्मेलन की अनेक देशों में एवं पूरे भारतवर्ष में प्रादेशिक एवं जिला इकाइयों के साथ-साथ युवा एवं महिला इकाइयां भी है । इस दिशा में आगे बढ़ाते हुए युवा अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जिंदल के निर्देशानुसार अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन ब्रज प्रदेश के हाथरस जिले का जिला महामंत्री विमल कुमार अग्रवाल को मनोनीत किया गया है । विमल कुमार अग्रवाल कस्बा मुरसान के मोहल्ला वैश्यान के रहने वाले हैं ।
इनपुट : बृजमोहन ठैनुआ
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
http://is.gd/ApbsnE
![]()









