Visitors have accessed this post 372 times.

हाथरस : जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के सम्बन्ध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के सम्बन्ध में अभी से तैयारियाँ पूर्ण कर ली जायें तथा लम्बित वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक वादों की पत्रवलियों को तैयार कर पूर्ण कर लिया जाये जिससे कि लोक अदालत वाले दिन अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि वादों का निस्तारण कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाय तथा लम्बित वादों का निस्तारण करना सुनिश्चत करें। उन्होंने विभिन्न विभागों में लम्बित वादों जानकारी देते हुये बताया कि न्यायालय जिलाधिकारी हाथरस में वादों की संख्या 10, न्यायालय अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 में 50, अपर जिलाधिकारी न्यायिक में 20, न्यायालय उप जिलाधिकारी हाथरस में 1000, समस्त राजस्व निरीक्षक हाथरस में 500, न्यायालय तहसीलदार हाथरस 1700, न्यायालय नायब तहसीलदार हाथरस में 100, न्यायालय चकबन्दी अधिकारी हाथरस में 50, न्यायालय उप जिलाधिकारी सि0राऊ में 1200, समस्त राजस्व निरीक्षक सि0राऊ में 400, न्यायालय तहसीलदार सि0राऊ में 1200, नायब तहसीलदार हसायन 100, न्यायालय उप जिलाधिकारी सादाबाद में 1250, समस्त राजस्व निरीक्षक सादाबाद में 400, न्यायालय तहसीलदार सादाबाद में 1300, न्यायालय नायब तहसीलदार बिसावर में 100, न्यायालय नायब तहसीलदार सहपऊ में 100, न्यायालय उप जिलाधिकारी सासनी में 1100, समस्त राजस्व निरीक्षक सासनी में 350, न्यायालय तहसीलदार सासनी में 1000, न्यायालय नायब तहसीलदार सासनी में 100, सहायक आयुक्त स्टाम्प हाथरस में 25, जिला पंचायत राज अधिकारी में 1300, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर हाथरस में 50, उप संभागीय परिवहन अधिकारी में 1500, जिला समाज कल्याण अधिकारी 500, जिला पूर्ति अधिकारी में 250, जिला समन्वयक मनरेगा में 50, बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी में 20, श्रम परिवर्तन अधिकारी में 50, बाट माप निरीक्षक हाथरस में 50, नगर निकाय हाथरस में 6500, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड हाथरस में 250, लीड बैंक प्रबन्धक कैनरा बैंक मुख्य शाखा हाथरस में 3000, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड हाथरस में 10, समस्त सचिव मंडी समिति में 10 कुल वाद 25,745 हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर0बी0 भास्कर, मुख्य चिकित्साधिकारी चन्द्रमोहन चर्तुवेदी, उप जिलाधिकारी सादाबाद अंजली गंगवार, उप जिलाधिकारी सि0राऊ मनोज कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी एस0पी0 शाक्य, समस्त तहसीलदार, ए0आर0टी0ओ0, वाणिज्यकर अधिकारी, ई0ओ0 हाथरस आदि उपस्थित रहे।

इनपुट : बृजमोहन ठैनुआ

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave