Visitors have accessed this post 866 times.
हसायन थाना क्षेत्र के बरेली मथुरा राजमार्ग पर स्थित बस्तोई गॉव के पास तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक के द्वारा बाइक सवार युवकों में टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं दूसरा युवक दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया । जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और रोड पर जाम लग गया, सूचना पर पहुंची हसायन पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं सुरेंद्र सिंह सीओ सिकन्दराराऊ, एस डी एम सिकन्दरा राउ व अवधेश कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी ने लोगों को समझा बुझा कर हटाकर जाम खुलवा कर हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू कराया गया है।

![]()
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()








