Visitors have accessed this post 474 times.

उन्नाव : पुलिस अधीक्षक अवनीश पांडेय द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद उन्नाव के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों को अपनी-अपनी बीट से संबन्धित गांवो व क्षेत्रों में जाकर स्थानीय महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिये निर्देशित किया गया है। उसी क्रम में आज जनपद के सभी थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों/ महिला आरक्षियों द्वारा अलग-अलग ग्रामों व क्षेत्रों आदि में जाकर उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए आपात पुलिस सेवाओं के संबन्ध में जानकारी दी गई एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 102, 108, 181, 1076, 1098 आदि नम्बरो के उपयोग के विषय मे बताते हुए बिना संकोच प्रयोग हेतु अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त सभी को महिला संबन्धी विभिन्न कानूनों जैसे तीन तलाक, धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, पॉक्सों एक्ट और छेड़छाड़ आदि से संबन्धित धाराओं और कानूनों से अवगत कराया गया।उसके साथ ही थानों पर बनी महिला हेल्प डेस्क की उपयोगिता एवं डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों के नियुक्त रहने से आने वाली शिकायतकर्ताओं व पीड़िताओं की निजता का ध्यान रखते हुए समस्याओं के निराकरण कराये जाने के संबन्ध में भी जानकारी दी गई तथा उनकी समस्यों को सुनकर त्वरित निस्तारित होने वाली समस्याओं का निराकरण किया गया।

       इनपुट : गौरव अवस्थी

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave