Visitors have accessed this post 355 times.

टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय धारावाहिको में से एक रामानंद सागर के ‘रामायण’  सीरियल में रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अरविंद त्रिवेदी के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई में होगा। अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने कहा, चाचा पिछले कुछ सालों से अस्वस्थ थे। पिछले तीन वर्षों में सेहत खराब होती चली गई। उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें पिछले महीने ही अस्पताल से घर लाया गया था। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका निधन मुंबई में उनके कांदिवली आवास पर हुआ है।

 

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave