Visitors have accessed this post 805 times.
आपको बतादें की कृषि कानूनों को लेकर आज किसान संगठनों के द्वारा पूरे प्रदेश में रेल रोको आंदोलन प्रस्तावित है जिसको लेकर प्रशासन भी एकदम चाक-चौबंद है। किसी अप्रिय घटना को रोकने और रेल रोको आंदोलन को विफल करने के लिए प्रशासन के द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनकी यात्रा में कोई बाधा न आये इसको देखते हुए सिकन्दरा राऊ व रति का नगला स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। जिससे अपरिहार्य स्थिति में किसी भी घटना को रोका जा सके। नगला रति स्टेशन पर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार , उपनिरीक्षक तेजेन्द्र प्रताप सिंह मय पुलिस बल के सुबह से मौजूद रहे।

![]()
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









