Visitors have accessed this post 1018 times.
सासनी : आज दिनांक 21.10.2021 को समाजवादी पार्टी के ज़िला कोषाध्यक्ष हाथरस व पूर्व प्रत्याशी लोक सभा मुहर सिंह जी ने हाथरस ब्लॉक के गांव ढकपुरा में श्रीमती रामबती पत्नी श्री बुद्धसेन व श्रीमती रीना देवी पत्नी श्री हरीश कुमार के डेंगू बुखार से देहावसान पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा ब्लॉक सासनी के गांव गदा खेड़ा में श्रीमती कमला देवी पत्नी श्री पप्पू लाला के डेंगू बुखार से देहावसान पर शोक संवेदना व्यक्त की। ढकपुरा में लोगों ने बताया कि डेंगू से गांव में हर परिवार प्रभावित है। लोगों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर सरकार की ओर से चिकित्सा कि कोई सुविधा नहीं मिल रही है।लोग चिकित्सा व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में परेशान है। लोगों ने बताया कि घरों में फॉगिंग नहीं हो रही है जोकि अत्यंत आवश्यक है।
Input – Dev Prakash dev
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









