Visitors have accessed this post 275 times.

हाथरस : अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण होने के उपलक्ष में दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर के तालाब चौराहा स्थित राम दरबार मंदिर के प्रांगण में दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया और दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया।। तालाब चौराहा स्थित श्री राम दरबार मंदिर पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती श्वेता दिवाकर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही और इस मौके पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में हो रहा है और यह मंदिर पूरे विश्व में आकर्षण का केंद्र होगा तथा भगवान राम एवं मंदिर भारत के प्रत्येक हिंदुओं की आस्था, श्रद्धा व विश्वास से जुड़ा हुआ है ।। दीपोत्सव के कार्यक्रम के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अखिलेश गुप्ता, राजकुमारी चौहान, संतोष जोशी ,आशा शर्मा, पूनम शर्मा, नीरज माहौर, मीरा कश्यप, आशा उपाध्याय आदि तमाम महिलाएं मौजूद थी।

INPUT – DEEPESH PAURUSH

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave