Visitors have accessed this post 1468 times.
बदायूं के अलापुर एफएम हाईवे पर काजी पेट्रोल पंप के पास टैंकर और कार की भीषण भिंडत में एक की मौत 3 लोग घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शनिवार को बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के एफएम हाईवे पर काजी पेट्रोल पंप के पास टैंकर और कार की भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

INPUT – Ajay Phatak









