Visitors have accessed this post 1317 times.

उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि गरीबों को राशन मुफ्त दिया जा रहा है यहां मुफ्त तो छोड़ो गरीबों को अपना राशन पूरा भी नहीं मिल पा रहा है या यूं कहें उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों की राशन डीलर धज्जियां उड़ा रहे हैं जी हां ऐसा ही मामला खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के गांव अच्छेजा के राशन डीलर की है जहां राशन डीलर की दबंगई व बोलबाला नजर आ रहा है गांव वालों का आरोप है कि राशन डीलर प्रति यूनिट 1 किलो राशन कम देता है कुछ भी कहने पर यहां तक की गाली गलौज और मारपीट करता है यह अच्छेजा गांव के दबंग डीलर की कहानी है राशन डीलर राशन को अपने घर से देता है दुकान को तो केवल शोपीस के लिए रख रखा है अब देखना यह है कि आला अधिकारी कुछ संज्ञान लेते हैं यह गरीबों के मुंह का निवाला ऐसे ही छिनता रहेगा

INPUT-TARUN KUMAR

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE