Visitors have accessed this post 844 times.
आज भाकियू भानू के प्रदेश कार्यालय इमलिया पर स्वर्गीय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर संगठन के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय किसानों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए कुछ समय के लिए मौन धारण कर प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय प्रदेश अध्यक्ष के विचारों पर चलते हुए उनके किसान हितैषी आंदोलन का सपना साकार करने के लिए अन्तिम सांस तक किसानों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील सिंह,जिला उपाध्यक्ष हर्ष ब्रजवासी,राम प्रताप सिंह,सर्वेश यादव, राहुल तोमर, शीलू सिकरवार, ताहिर सिद्दीकी, लोकेन्द्र सिंह के साथ अनेकों किसान पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर- मोहित शर्मा
अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –









