Visitors have accessed this post 971 times.

आज दिनांक 24,जनवरी 2012(सोमवार) को ब्लॉक सासनी (हाथरस) में रानी लक्ष्मीबाई महिला स्वयं सहायता समूह ग्राम गदाखेड़ा द्वारा खरीदी गई टिर्री (ई-रिक्शा) का खण्ड विकास अधिकारी श्री विकल कुमार जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर मंगलआरंभ किया गया तथा उन्होंने समूह की दीदीयों को इस मंगलकारी कार्य के लिए मंगलकामनाएं प्रदान की ।

इस अवसर पर श्रीमती रुचि मेम, अनिल कुमार जी तथा लोकेश जी मनीश ज़ी तथा ग्राम पंचायत ज़रेया गदाखेड़ा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश कुमार जी भी उपस्थिति थे।

इस मौके पर समूह की अध्यक्ष सुनीता (BC सखी), कोषाध्यक्ष राजरानी तथा सचिव सुधा देवी के साथ-साथ समूह के अन्य दीदीयां रेखा देवी, प्रथमा देवी, हेमवती देवी भी उपस्थित थी। समूह द्वारा इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस मौके पर श्रीनिवास (चाचा जी) तथा राजेश कुमार भी उपस्थित थे जो कि दिनाँक 22-01-2022(शनिवार) को ई रिक्शा अलीगढ़ से चालक के रूप मे व आज ब्लॉक पर चलाकर लाए थे और समूह की दीदीयों को भी रोजगार सम्बन्धित प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

INPUT – DEV PRAKASH DEV

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE