Visitors have accessed this post 1074 times.
जीटी रोड पर रामबाग मंदिर के सामने अनियंत्रित गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कंचन सिंह पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव गढ़िया कचोरा बाइक पर सवार होकर बाजार से खरीदारी करने के लिए सिकंदराराऊ आ रहा था। जैसे ही जीटी रोड स्थित रामबाग मंदिर के सामने भूतेश्वर कॉलोनी मोड़ के पास पहुंचा तो अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे कंचन सिंह घायल हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









