Visitors have accessed this post 791 times.

गुरुवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ अजब सिंह प्रोग्राम ऑफिसर राष्ट्रीय सेवा योजना के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों सेविकाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
श्रमदान के सत्र में स्वयंसेवक , सेविकाओं द्वारा महाविद्यालय में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। दोपहर बाद बौद्धिक सत्र में कौशल विकास एवं रोजगार विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ रामबहादुर ने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ शैफाली सुमन द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रकल्पों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में बड़ीं संख्या में छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं के अलावा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE