Visitors have accessed this post 658 times.
सादाबाद के सहपऊ रोड पर बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मामा भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए । दोनो घायल लोगो को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया जहां दोनो की हालत को गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया । जानकारी के मुताबिक मामा भांजे की गंभीर हालत के बाद आगरा ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई है । दोनो की मौत के बाद परिवार के लोगो मे शोक की लहर दौड़ पड़ी । दोनो में से एक व्यक्ति सहपऊ का था वही दूसरा जलेसर का बताया जा रहा है । बहराल पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है ।
INPUT-BRAJMOHAN THENUA
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
http://is.gd/ApbsnE









