Visitors have accessed this post 534 times.
स्थानीय रेलवे रोड स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान कार्यक्रम किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं के साथ महिला शिक्षकों को भी माथे पर रोली लगा अंग वस्त्र व पुष्प हार से कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक देवेश सिसोदिया ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना प्रत्येक पुरुष का कर्तव्य है। हमारे शास्त्रों में भी लिखा है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं । श्री सिसोदिया ने कहा कि जहां देवता निवास करते हैं वहाँ किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आ सकती है।
कार्क्रम में मुख्य रूप से उदयवीर सिंह यादव, टोडी सिंह गौतम, रिंकू यादव, संजीव चौहान,अजय चौहान,सुभाष कुमार,पंकज यादब,सर्वेश कुमार , श्रीमति कमलेश पुंढीर, अंजलि चौहान, प्रीति यादव, प्रीति कुमारी, सीमा शर्मा, ज्योति यादव, नेहा कुमारी , गुंजन आदि उपस्थित थे।
INPUT- Vinay Chathurvedi
अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –









