Visitors have accessed this post 1709 times.

अलीगढ़ रोड स्थित गांव अरनोट के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को रौंद डाला। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा है।
रंजीत उर्फ देव सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव विधौनी थाना सोरों जिला कासगंज गुरुवार को मोटरसाइकिल द्वारा अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव अरनोट के पास पहुंचा तभी पीछे से जा रही तेज रफ्तार कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार रंजीत की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कार को पकड़ कल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE