Visitors have accessed this post 760 times.

हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशियो द्वारा विधानसभा सि०राऊ एवं हाथरस पर प्रचंड मतों से जीत हासिल करने पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं पटाखे चलाकर व मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की | कार्यक्रम में बोलते हुए सि०राऊ से विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं विधानसभा की जनता जनार्दन का आभार प्रकट किया और कहा कि ये जीत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा जो जन कल्याणकारी कार्य किये गए है उसी के फलस्वरुप जनता ने पुन: उ०प्र० की कमान सौपी है | हाथरस से विधायक अंजुला सिंह माहौर ने बोलते हुए कहा कि यह जीत मेरी नहीं सभी भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनता जनार्दन की जीत है| मैं हाथरस में रहकर जनता की जो भी समस्याये होगी उनके समाधान का भरपूर प्रयास करूंगी | यहाँ की जनता ने मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व में चल रही भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है कि अव कि बार हाथरस के इतिहास में इतने प्रचंड मतों से जनता ने मुझे जिताकर पुन: योगी जी की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है | अध्यक्षीय उद्बोधन में बोलते हुए गौरव आर्य जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पिछले लगभग एक वर्ष से विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर संगठन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी अभियानों में जोर शोर से लगे और प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का घर – घर जाकर प्रचार किया | एवं जनता जनार्दन की हर सम्भव मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहे मैं जिले के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई देता हूँ एवं आभार प्रकट करता हूँ | इस कार्यक्रम में चौ० देवेन्द्र सिंह (जिला प्रभारी), राजवीर दलेर (सांसद), हरिशंकर राना, रूपेश उपाध्याय, आशीष शर्मा, लालता प्रसाद माहौर, प्रेमसिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, अनुराग अग्निहोत्री, सुनीता वर्मा, सुनील वर्मा एड. दीपक मुद्गल, ब्रजेश चौहान, शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, धुर्व शर्मा, राजपाल सिंह, धर्मेन्द्र उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, नीरज वैश्य, योगेश परमार, ओजवीर राणा, अमन जैन, जीतेन्द्र प्रधान, रवि वार्ष्णेय, विशाल गुप्ता, दुर्गेश नंदनी, राजेद्र चौधरी, विष्णु बघेल, नीरेश सिंह, विपिल लुहारिया, विपुल सिघनिया, आकाश वार्ष्णेय, प्रवीन, अभिषेक शर्मा, विवेक वार्ष्णेय, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |