Visitors have accessed this post 646 times.
सिकंदराराऊ : नगर में महर्षि कश्यप समाज ने अपने घरों में ही महर्षि कश्यप जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाई। इस अवसर पर कश्यप समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। घरों पर दीपक जलाए गए। महर्षि कश्यप मुनि के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि महर्षि कश्यप ब्रह्मा जी के मानस पुत्र मरीची के विद्वान पुत्र थे। उन्हें अनिष्ट नेमी नाम से भी जाना जाता है। आगे उनकी माता कला कर्दम ऋषि की पुत्री और कपिल देव की बहन थी। कश्यप ऋषि को ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माना गया है। पुराणों के अनुसार हम सभी उन्हीं की संतानें हैं। इस अवसर पर कश्यप समाज के सिकंदराराऊ अध्यक्ष हेमंत कश्यप, सुनील कश्यप, राजीव कश्यप ,जीतू कश्यप ,राजवीर कश्यप, हरि कश्यप, रविंद्र कश्यप ,रामकिशन कश्यप, मनोज कश्यप ,महेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
इनपुट : विनय चतुर्वेदी
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









