Visitors have accessed this post 1054 times.
सासनी क्षेत्र के गाँव बड़ा विर्रा में ट्रेक्टर में जॉइन्ट आटा चक्की ठीक करते समय अचानक से चक्की फट गई । चक्की फटजाने एक 50वर्षीय मजदूर उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक सासनी के रहने वाले कौशल पुत्र ज़ालिम सिंह कि ट्रेक्टर आटा चक्की खराब हो गयी थी जिसे सही करने के लिए
शेर सिंह गया हुआ था सही करते समय अचानक से चक्की का पाट निकल गया और शेर सिंह के पेट मे लगा गया । पाट लगने से शेर सिंह मौके पर ही गम्भीर रूप से घायल हो गया । घायल शेर सिंह को आनन फानन में अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया जहाँ उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई । मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।
मृतक के पुत्र बॉबी ने आटा चक्की चलाने वाले मालिक के खिलाफ सासनी कोतवाली में तहरीर दी है ।
INPUT-DEV PRAKASH
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









