Visitors have accessed this post 1119 times.

सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई में अज्ञात कारणों के चलते एक किसान के बुर्जी बटोरे में आग लग गई ।जिसकी चपेट में आकर एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई । अग्निकांड में किसान का हजारों रुपए का नुकसान हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई निवासी दुष्यंत कुमार चौहान के घेर में उनकी भुस की बुर्जी व कंडो का विटोरा बना हुआ था और जानवर भी बंधे हुए थे। दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते बुर्जी और विटोरे में अचानक आग लग गई। जैसे ही ग्रामीणों ने घेर में आग की लपटें देखी तो हड़कम्प मच गया। लोग अपने अपने स्तर से आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के द्वारा बमुश्किल आग पर काबू पाया गया है।किसान की बुर्जी और विटोरे बिल्कुल जलकर खाक हो गए और एक भैंस भी आग से झुलस कर घायल हो गई । आग लगने से किसान दुष्यंत कुमार का हजारों रुपए का नुकसान हो गया है।

इनपुट : विनय चतुर्वेदी