Visitors have accessed this post 685 times.
बदायूं के फकीराबाद और पहाड़पुर गांव के बीच में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव करकटपुर के रहने वाले देव पाल सिंह पुत्र रामभरोसे प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे शुक्रवार शाम को अपने घर से बाइक द्वारा किसी प्रापर्टी का सौदा करने गए थे। परिवार वालों ने बताया ₹50000 भी लेकर गए थे तो रात 9:00 बजे किसी जानने वाले ने फोन पर बताया कि नेपाल का एक्सीडेंट हो गया है परिवार वाले जब मौके पर पहुंचे तो देव पाल मृत अवस्था में पड़े थे और बाइक खड़ी थी कोई विशेष चोट भी नहीं थी तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं परिजनों का कहना है कि उन्हें एक व्यक्ति बुलाकर ले गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
INPUT-AJAY PATHAK
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









