Visitors have accessed this post 754 times.

बदायूं के बिहारीपुर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली खंती में पलटने से चालक की मौत हुई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर के समीप शुक्रवार रात को गांव कोल्हाई निवासी राहुल पुत्र मोहनलाल रात में खेत से भूसा उठाने के लिये ट्रैक्टर ट्राली से जा रहा था। इस बीच ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गयी। हादसे में ट्राली के नीचे दबने से राहुल की मौत हो गयी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की जानकारी एंबुलेंस के कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी युवक को जिला अस्पताल लेकर आये। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्तपाल में तैनात पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है।

INPUT-AJAY PATHAK

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE