Visitors have accessed this post 804 times.

बदायूं के मनकापुरकौर गांव में 7 माह की लापता बच्ची शव तालाब में मिला, कछुओं ने शव खाकर छतिग्रस्त किया, पुलिस ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के मनकापुरकौर गांव में 7 माह की कौशल्या पुत्री इलमोद चारपाई पर लेटी थी कि उसकी मां पड़ोस में तेल चढ़ावे के बुलावे पर गई थी जब वह लौट कर आई तो बच्ची नहीं मिली।बच्ची 16 अप्रैल से लापता थी। आज 3 दिन बाद उसका शव गांव के ही तालाब में मिला उसके शव को कछुए खा रहे थे। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव के अवशेषों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बच्ची कैसे तालाब में पहुंचे इस पूरे मामले की जांच करने में पुलिस लगी हुई है। बारहाल परिजन किसी पर भी शक होने से इंकार कर रहे हैं।

INPUT-AJAY PATHAK

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE