Visitors have accessed this post 1351 times.
मुंबई। बॉलीवुड के स्टार एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इंडस्ट्री के तीन फेमस खानों में से एक हैं। इनकी फिल्में भले ही सालभर में एक बार ही सिनेमाघरों पर छाती हो, मगर होती दमदार है। यही वजह है कि आमिर सबसे महंगे स्टार्स की गिनती में शुमार हैं। इतना ही नहीं काफी समय से आमिर बायोपिक्स या देश हित की फिल्मों में काम करना ज्यादा पसंद करते हैं। दरअसल, हाल ही में इंटरनेट पर एक्टर की कुछ फोटोज ने धमाल मचा दिया है। सुपर स्टार इन लेटेस्ट पिक्चर्स में अपने क्यूट बेटे आजाद के साथ आम के मजे ले रहे हैं। इन ताजा तस्वीरों में पिता-बेटे की इस जोड़ी को मैंगो बिंज करते देखा जा सकता है, जिसमें आम की भरी हुई प्लेट देखते ही दोनों टूट पड़े। आमिर का ये स्पेशल मूमेंट उनके फैंस का भी जी ललचा रहा है और रसीले आम को देखकर उनका भी मैंगो खाने का दिल करने लगा है।
INPUT-RAHUL SHARMA









