Visitors have accessed this post 508 times.

सिकंदराराऊ
गांव ऐंहन में रविवार विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने मिनी सचिवालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर मास्टर ने की एवं संचालन दिनेश नरवरिया ने किया।
विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि गांव में अब एक ही छत के नीचे सरकारी सुविधाओं की जानकारी के साथ ही महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र भी ग्रामीणों को मिलेंगे। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, भूमि संबंधित दाखिल-खारिज, भूमि से संबंधित अन्य कार्य, विभिन्न पेंशन योजना, आय व जाति समेत अन्य प्रमाणपत्र के अलावा जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र समेत सभी सुविधाएं यहीं पर मिल जायेंगी। जिससे ग्रामीणों को ब्लॉक और तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों के बारे में बताया तथा पंचायती राज व्यवस्था पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर प्रधान वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, अनिल सिसोदिया, ओजवीर सिंह राणा, सुखवीर सिंह ,नीरज अहेरिया, सुनील कुमार, अंकुर सिसोदिया ,संदीप सिसोदिया, संजय परमार, रॉकी चौहान ,मुरारीलाल, मनोज कुशवाह, प्रहलाद सिंह ,भगवान सिंह, बंटी कुशवाह, रमेशचंद्र फौजी, करन सिंह कुशवाह, सतीश दिवाकर, राजेंद्र सिंह चौहान, सत्यदेव शर्मा, गोपाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

vinay